फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congress calls BJP the enemy of the poor

Amroha News: कांग्रेस ने भाजपा को बताया गरीबों की दुश्मन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Congress calls BJP the enemy of the poor
सैदनगली। भाजपा सरकार करीब मजदूर किसान के दुश्मन है। मनरेगा को खत्म करना गरीबों के पेट पर लात मारने से कम नहीं है। सड़क से संसद तक कांग्रेस गरीबों के हक और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ेगी। यह बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कैंप कार्यालय सैदनगली पर आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के दूसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की विधानसभा का घेराव करेगी। इसमें शामिल होने के लिए जिले के करीब 500 कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ जाएंगे। कहा कि 20 वर्ष पहले यूपीए वन की सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू कर संविधान में निहित काम के अधिकार को साकार किया था। कांग्रेस पार्टी प्रतिबंधित है कि जब तक मनरेगा को पूरी तरह उसके मूल स्वरूप में बाहर नहीं किया जाता, तब तक लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगी। अब 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे। इस दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजपाल सैनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष दीपक गौतम, जिला सचिव मनोज कटारिया, हरस्वरूप प्रधान, डॉ. अहमद मुर्तजा, मकसूद अंसारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed