{"_id":"641773237f8377a37f0624aa","slug":"confirmation-of-corona-infected-in-woman-health-department-alert-jpnagar-news-c-15-1-90438-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला में हुई कोरोना संक्रमित की पुष्टि, स्वास्थ्य महकमा सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला में हुई कोरोना संक्रमित की पुष्टि, स्वास्थ्य महकमा सतर्क
विज्ञापन
अमरोहा। इन्फ्लूएंजा के खतरे के बीच जनपद में कोरोना ने दस्तक दे दी है। रहरा ब्लॉक क्षेत्र के एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रहरा की ही एक और महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद डॉक्टरों ने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि इन्फ्लूएंजा और करोना संक्रमण के लक्षण लगभग एक जैसे हैं। इसलिए सतर्कता बरतनी जरूरी है। सीएमओ डॉ राजीव सिंघल ने बताया कि रहरा ब्लॉक क्षेत्र के एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेट कर दिया गया है। उनके संपर्क में आने वाले परिवार के 25 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें से एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि महिला को भी होम आइसोलेट किया गया है।
एन3एन2 के लक्षण एच3एन2 से संक्रमित लोगों में लगभग उसी प्रकार के लक्षण देखे जा रहे हैं जैसे कि अब तक सामान्य इन्फ्लूएंजा संक्रमण में होते रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों में लक्षणों के गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक हो सकता है। संक्रमितों में तेज बुखार के साथ थकान-सुस्ती, शरीर में दर्द, गले में खराश, खांसी, सर्दी-जुकाम और गंभीर स्थितियों में सांस की दिक्कतें हो सकती हैं। इस तरह की समस्या कुछ समय से बनी हुई है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
कोरोना के लक्षण
पिछले तीन साल में कोरोना के कई वैरिएंट्स का संक्रमण देखा गया है। इनसे संक्रमित ज्यादातर लोगों में बुखार, गले में खराश, सर्दी, सिरदर्द-शरीर में दर्द और थकान की समस्या देखी गई। कुछ स्थितियों में कोरोना संक्रमितों ने पाचन तंत्र और श्वसन प्रणाली से संबंधित समस्याओं के बारे में भी सूचित किया गया। हालांकि नए वैरिएंट्स में स्वाद-गंध न आने जैसी दिक्कतें नहीं देखी जा रही हैं।