{"_id":"65931a3846672d5df900fb53","slug":"confectioner-and-woman-injured-in-road-accident-die-during-treatment-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-11415-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: सड़क हादसे में हलवाई व महिला जख्मी, उपचार के दौरान दोनों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: सड़क हादसे में हलवाई व महिला जख्मी, उपचार के दौरान दोनों ने तोड़ा दम
Tue, 02 Jan 2024 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हलवाई व महिला की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर बीजलपुर निवासी 35 वर्षीय नेपाल सिंह पुत्र वीरू हलवाई का काम करता था। शनिवार शाम को वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव को जा रहा था।
विज्ञापन
कनेटा व बीजलपुर लिंक मार्ग पर बाइक बिजली के पोल से टकरा गई थी। जिसमें वह घायल हो गया था। घायल का मेरठ में उपचार कराया जा रहा था। उपचार के दौरान रविवार की देररात मेरठ में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे व तीन बेटियां छोड़ी हैं।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी 55 वर्षीय मलका बेगम 21 दिसंबर को हसनपुर- गजरौला मार्ग पर मनौटा के नजदीक बाइक से गिरकर घायल हो गई थी। घायल का उपचार मेरठ के निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार की सुबह को उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। मायके में ही रहती थीं।
विज्ञापन