फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Commercial vehicles bound for Bijnor and Haridwar banned starting at midnight tonight.

Amroha News: आज रात 12 बजे से बिजनौर और हरिद्वार जाने वाले व्यावसायिक वाहनों पर रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Commercial vehicles bound for Bijnor and Haridwar banned starting at midnight tonight.
अमरोहा। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने मंगलवार रात 12 बजे से बिजनौर होकर मुजफ्फरनगर, मेरठ और हरिद्वार जाने वाले भारी व हल्के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि गजरौला से बछरायूं, धनौरा, चांदपुर और बिजनौर मार्ग पर ट्रक, डंपर, कैंटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप और मैजिक जैसे मालवाहक वाहन नहीं चल सकेंगे। इन्हें गजरौला चौपला और भानपुर फाटक से डायवर्ट कर हापुड़ हाईवे के रास्ते भेजा जाएगा। कुमराला चौकी से धनौरा-चांदपुर-बिजनौर मार्ग भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अमरोहा से नौगावां, शिवाला कलां और बिजनौर मार्ग पर भी व्यावसायिक मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। इन वाहनों को रज्जाक बाईपास, नीम का अड्डा, पंजू सराय तिराहा, गुड़लिया रेलवे फाटक और आरटीओ अतरासी मार्ग से हाईवे की ओर भेजा जाएगा। मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश उमरी तिराहा और कोठी खिदमतपुर बॉर्डर से भी प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक केवल आकस्मिक सेवाओं से जुड़े अधिकृत वाहनों को गजरौला-खादगूजर मार्ग, मलेशिया चौकी और चांदपुर-फीना मार्ग से बिजनौर जाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed