फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Colors of talent among women and children on display at the Teej fair.

Amroha News: तीज मेले में दिखे महिलाओं और बच्चों की प्रतिभा के रंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Colors of talent among women and children on display at the Teej fair.
अमरोहा। हरियाली तीज पर नारी समाज समिति की ओर से आयोजित तीज मेला हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। चार दशकों से आयोजित हो रहा यह मेला सावन की संस्कृति, परंपरा और महिला प्रतिभाओं के प्रदर्शन का संगम बन गया है। बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने मेले में पहुंचकर आनंद लिया। पालिकाध्यक्ष शशि जैन मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

मेला परिसर चूड़ियों, मेहंदी, साड़ियों, श्रृंगार सामग्री, राखी और विभिन्न स्टालों से सजा रहा। महिलाओं ने खरीदारी की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और बंपर ड्रॉ ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। खान-पान के स्टालों पर लोगों ने चाट, पकौड़े और सावन के व्यंजनों का आनंद लिया। झूलों और लोकगीतों के बीच महिलाओं व बच्चों ने तीज का आनंद उठाया।
विज्ञापन

हास्य नाटिका में लक्ष्य एवं ध्रुव प्रथम रहे। देशभक्ति नृत्य में वान्या गुप्ता प्रथम, तनिषा अग्रवाल द्वितीय और अदिति सक्सेना तृतीय रहीं। सावन नृत्य में राधिका टंडन एवं जिज्ञासा प्रथम, रितु चौहान द्वितीय और श्रेया टंडन तृतीय रहीं। साड़ी श्रृंगार में रितु चौहान प्रथम, नीतू द्वितीय और कांता सैनी तृतीय रहीं। फैंसी ड्रेस में नित्या टंडन प्रथम, अरातीका गोयल द्वितीय और अरना सैनी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन प्रतीति लोचन गुप्ता ने कहा कि मेले का उद्देश्य महिलाओं को प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देना है। सचिव निशा गोयल ने इसे भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बताया। संचालन अंजुला अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष विनीता अग्रवाल ने आभार जताया। इस दौरान संगीता गुप्ता, इंदु अग्रवाल, मालती शर्मा, कावेरी सक्सेना, शोभा टंडन, दीप्ति टंडन, आशा मित्तल, आशा टंडन, योगेश मालिवाल, शालिनी कपूर, निधि अग्रवाल, रितु अग्रवाल मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed