फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Colony was established by showing fake layout, also sold the land of the park, case filed against three including two real brothers

Amroha News: फर्जी लेआउट दिखाकर बसा दी कॉलोनी, पार्क की जमीन को भी बेच डाला, दो सगे भाइयों समेत तीन पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Colony was established by showing fake layout, also sold the land of the park, case filed against three including two real brothers
अमरोहा। जमीन की खरीद-फरोख्त करने वालों ने फर्जी लेआउट दिखाकर कॉलोनी बना दी। कॉलोनी में दर्शाए गए पार्क को भी बेच डाला। कॉलोनी में नाली, बिजली, पानी और सड़क व पार्क की व्यवस्था नहीं की। कॉलोनीवासियों की शिकायत पर पुलिस ने पिता और दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि अमरोहा के गांव रायपुर खुर्द में आवासीय प्लॉटिंग की गई है। कॉलोनी का नाम शिमला गोल्ड कॉलोनी रखा गया है। ये कॉलोनी ग्रीन सिटी के सामने है। इस कॉलोनी में 13 साल पहले नगर के मोहल्ला काजीजादा निवासी जहीर हुसैन ने प्लॉटिंग किए थे। जहीर ने कॉलोनी का लेआउट दिखाया था और कहा था कि शिमला गोल्ड कॉलोनी में पार्क, सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था होगी। जिसे ध्यान में रखते हुए लोगों ने बैनामे कराए, जिसमें मानचित्र वाला लेआउट लगाया था। खरीदते समय लेआउट के फर्जी होने की आशंका नहीं थी। लेकिन आज तक कॉलोनी में पार्क नहीं बनवाया गया और न ही पानी आदि की व्यवस्था हुई है। 13 साल पहले एक बार सड़क बनवाई गई थी जो वर्तमान में काफी जर्जर है। बार-बार कहने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा। कॉलोनीवासियों ने जनप्रतिनिधियों से अनुरोध करते सड़क बनवाना शुरू किया, लेकिन जहीर अहमद और उनके बेटे मुजाहिद ने यह कहकर सड़क का निर्माण कार्य रुकवा दिया कि रास्ते की जमीन मेरी है। इसके बाद कॉलोनीवासियों ने एसडीएम कार्यालय जाकर लेआउट चेक कर आया तो पता चला कि लेआउट पूरी तरह फर्जी है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि जमीन की खरीद-फरोख्त करते समय आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी की गई है। सीओ ने बताया कि कॉलोनीवासियों की शिकायत पर जहीर अहमद और उसके बेटे ताहिर हुसैन और मुजाहिद हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed