{"_id":"61ca17195a4f8b70af78e3f2","slug":"cm-will-come-tomorrow-preparations-intensify-hasanpur-news-mbd4141102194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल आएंगे सीएम, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल आएंगे सीएम, तैयारियां तेज
विज्ञापन
हसनपुर में सीएम की जनसभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते डीए-एसपी।
- फोटो : HASANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। भाजपा की जनविश्वास यात्रा 29 दिसंबर को नगर में आएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ का जनसभा को संबोधित करेंगे। वह हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके कार्यक्रम के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। जनसभा स्थल पर टेंट और हैलीपैड लगभग तैयार हो चुका है। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधीनस्थों को किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की नसीहत दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए सुखदेवी इंटर कालेज के मैदान को समतल करा दिया गया है। आसपास के पेड़ पौधों को कटवा दिया गया है। बैरिकेडिंग कराई जा रही है। मैदान के पास रास्ते किनारे से गुजर रहे चौड़े एवं गहरे नाले की वजह से कोई हादसा ना हो जाए, इसके लिए नाले को ऊपर से तख्तों से पाटा जा रहा है।
सोमवार को जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक पूनम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने अधीनस्थों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक पूनम ने सीओ सतीश चंद्र पांडेय और कोतवाल पीके चौहान को निर्देशित किया कि सभा स्थल के आसपास व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखा जाए। जो भी शांति व्यवस्था में अड़चन पैदा कर सकता है। उसे चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जाए। इस मौके पर एसडीएम अनिल श्रीवास्तव, तहसीलदार अभय सिंह, अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी आदि रहे।