{"_id":"5766f3d04f1c1bbd4f11c3fc","slug":"cm-politics-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पद के लिए भाजपा में चेहरों की कमी नहीं: राजेश अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम पद के लिए भाजपा में चेहरों की कमी नहीं: राजेश अग्रवाल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली शहर के विधायक और भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल का कहना है कि कैराना और कांधला में हिंदू समुदाय के लोगों का पलायन हुआ है। प्रदेश सरकार को बहानेबाजी छोड़कर पलायन के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मथुरा कांड की सीबीआई जांच की मांग भी की। बसपा पर भी निशाना साधा। कहा कि बसपा का खेल समाप्त हो चुका है।
वे रविवार को भाजपा नेता प्रशांत गोयल के निवास पर मीडिया के लोगों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने मथुरा कांड के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि, प्रदेश सरकार को इसकी संस्तुति करनी चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के पास चेहरों की कमी नहीं है। समय आने पर पार्टी नेतृत्व इस संबंध में निर्णय लेगा। पीएम मोदी पार्टी के सबसे बड़े चेहरे हैं।
विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी समय की मांग है। सभी राजनीतिक दलों को आपसी मतभेद भुलाकर जीएसटी बिल पास कराना चाहिए। इस अवसर पर प्रशांत गोयल, डा. दीपक गंगवार, भगतराम मित्तल, अभिषेक गोयल आदि मौजूद थे।