{"_id":"64e2712a98aa84a19407e055","slug":"class-three-student-died-due-to-drowning-in-flood-water-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-3252-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाढ़ के पानी में डूबकर कक्षा तीन के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाढ़ के पानी में डूबकर कक्षा तीन के छात्र की मौत
Mon, 21 Aug 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
रहरा/आदमपुर (अमरोहा)। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से जंगल में भरे पानी ने एक मासूम की जान ले ली। आदमपुर गांव बच्चों के साथ बाढ़ के पानी में नहाने गया कक्षा तीन का छात्र राजन पुत्र लखमी की डूबकर मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
थाना क्षेत्र आदमपुर के मरौरा के जंगल में बाढ़ आई हुई है। फसलें बाढ़ के पानी से जलमग्न हैं। रास्तों पर भी पानी भरा हुआ है। जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को गांव निवासी किसान लखमी का बारह वर्षीय बेटा राजन अपने सहपाठी दोस्तों के साथ जंगल में गया था। वहां पर कुछ पशु भी पानी में नहा रहे थे। इस दौरान बच्चे नहाने के लिए बाढ़ के पानी में घुस गए। गहरे पानी में जाकर राजन डूब गया। शोर शराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और डूबे छात्र को तलाश कर बाहर निकाला। आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। राजन गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। राजन एक बहन व दो भाइयों में सबसे छोटा था। मौत की सूचना से परिजनों को रो-रोकर बुराहाल है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।