{"_id":"6ac16530d768f12ab0076b3d","slug":"class-9-student-dies-after-being-hit-by-an-e-rickshaw-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-174613-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ई रिक्शा की टक्कर से कक्षा नौ के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ई रिक्शा की टक्कर से कक्षा नौ के छात्र की मौत
विज्ञापन
मंडी धनौरा। चांदपुर मार्ग स्थित चुचैला कलां में शनिवार दोपहर बाद ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार कक्षा नौ के छात्र फरदीन की मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त फाजिल भी घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
मोहल्ला मुट्टन नगर निवासी फरदीन दो दोस्तों के साथ बाइक से नगर की ओर आ रहा था। गांव के तालाब के पास पीछे से आ रहे ई-रिक्शा से बाइक टकरा गई। हादसे में फरदीन गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य चिकित्सकों ने भी उसकी मौत की पुष्टि की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। फरदीन के पिता ने फिलहाल कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया है। ई-रिक्शा चालक भी गांव का ही रहने वाला है। संवाद