फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Class 12 student beaten up, threatened with a gun on his chest

Amroha News: कक्षा 12 के छात्र की पिटाई, सीने पर तमंचा रखकर दी धमकी

Thu, 06 Mar 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 06 Mar 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Class 12 student beaten up, threatened with a gun on his chest
अमरोहा।
विज्ञापन

इंटर के छात्र के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। सीने से तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

अमरोहा नगर के आवास विकास द्वितीय कॉलोनी में राजेंद्र खरे का परिवार रहता है। उनका बेटा आयुष कक्षा 12 में पढ़ता है। सोमवार शाम चार बजे आयुष घर पर था। इस बीच उसके दोस्तों ने फोन कर उसे गांधी मूर्ति पर बुलाया। दोस्तों से बात करने के बाद आयुष कॉलेज चला गया। आरोप है कि यहां फाजलपुर के रहने वाले मनीष चौधरी, हर्ष तेजा, मोड़ीजट के रहने वाले सूर्यम और रायपुर पट्टी के रहने वाले हर्षदीप ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर आयुष के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोपियों ने आयुष के सीने पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल आयुष को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में मनीष चौधरी, हर्ष तेजा, सूर्यम, हर्षदीप और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed