फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Clash between farmers and deputy collector during strike of BKU Chauhan group

Amroha News: भाकियू चौहान गुट के धरने में किसान और डिप्टी कलेक्टर में नोकझोंक

Thu, 27 Jun 2024 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 27 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Clash between farmers and deputy collector during strike of BKU Chauhan group
अमरोहा। सात सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन चौहान गुट ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां ज्ञापन लेने पहुंचे डिप्टी कलेक्टर व किसानों में नोकझोंक हो गई। जिसके बाद उन्होंने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन नहीं सौंपा। अब बृहस्पतिवार को किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम वित्त एवं राजस्व से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को भारतीय किसान यूनियन चौहान गुट के राष्ट्रीय महासचिव उम्मेद सिंह के नेतृत्व में किसान मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान किसानाें ने कलक्ट्रेट के गेट संख्या दो के बाहर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए किसान अपनी-अपनी बात को रख रहे थे। तभी कुछ समय बाद वहां डिप्टी कलेक्टर पुष्कर नाथ चौधरी संगठन से उनका ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान किसान सक्षम अधिकारी को ही ज्ञापन देने की जिद पर अड़ गए। जिस पर डिप्टी कलेक्टर ने जल्दी ज्ञापन न देने पर कुछ समय बाद आने के लिए कहा। इस बात पर वहां बैठे किसान भड़क गए। इस पर राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रदर्शन में किसान अपनी बात रख रहे हैं, इस दौरान बीच में ज्ञापन कैसे दे दें। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर को अपने साथ ही बैठने को कहा। जिस पर डिप्टी कलेक्टर ने दर्द का हवाला देते हुए बैठने से मना कर दिया। इस दौरान वहां पहुंचे एसडीएम सदर सुधीर कुमार ने किसानों को शांत कराया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों व एडीएम से वार्ता की। जिस पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने दस सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में मिलने के लिए बुलाया है। इस पर किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। अब किसान एडीएम को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौपेंगे। इस दौरान राकेश गिल, रावेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, किशनपाल सिंह, मनोज त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----

यह थी किसानों की मांग
भाकियू चौहान गुट के राष्ट्रीय महासचिव उम्मेद सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली देने, बिजली विभाग द्वारा घरेलू व नलकूपों के गलत बिलों को सही करने, छुट्टा पशुओं एवं गोवंशों से किसानों को निजात दिलाकर उनको गोशाला पहुंचाने, मध्य गंगा नहर पानी की आपूर्ति सुचारू किए जाने, धनौरा, गजरौला, अमरोहा क्षेत्र में बिजली नलकूपों से बढ़ रही मोटर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने पर जोर दिया। वहीं, थाना, तहसील व अन्य विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, शुगर मिलों से किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed