फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   City's drinking water system will improve with Rs. 3.5 crore

Amroha News: साढ़े तीन करोड़ से सुधरेगी शहर के पेयजल व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
City's drinking water system will improve with Rs. 3.5 crore
अमरोहा। शहरवासियों की पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका बड़ी कवायद शुरू करने जा रही है। शहर में दो ट्यूबवेलों का निर्माण होगा। जबकि 21 नलकूपों पर नए पंपसेट लगाए जाएंगे। इसके अलावा पाइप लाइन लीकेज की मरम्मत होगी तो वहीं नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। कुछ स्थानों पर प्याऊ लगाए जाएंगे तो वहीं पुराने हैंड पंप को रीबोर किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका 3.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन

पालिका अधिकारियों ने डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दिया है, स्वीकृति मिलते ही कार्य कराए जाएंगे। नगर में लगभग पौने तीन लाख की आबादी है, जिसमें लगभग 35 हजार घरों में पानी के कनेक्शन हैं। जबकि नई आबादी में पाइपलाइन नहीं होने से पेयजल किल्लत है। जलकल विभाग शीघ्र ही यहां पाइपलाइन डालकर लोगों को पेयजल मुहैया कराएगा। इसके लिए पालिका ने साढ़े तीन करोड़ रुपये का बजट बनाकर शासन को भेजा है। शहर की पेयजलापूर्ति खासकर भीषण गर्मी और बारिश के सीजन में बाधित होना बड़ी समस्या है। नगर पालिका की पेयजलापूर्ति बाधित होने के बाद बाशिंदे हैंडपंपों पर निर्भर होकर रह जाते हैं। ऐसी स्थिति में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन बेहतर इंतजामों पर 15वें वित्त आयोग से 3.5 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन

---
पंपसेटों से लेकर जेनरेटर व अन्य काम होंगे
पेयजलापूर्ति में सुधार के लिए नलकूपों पर नए पंपसेटों के साथ ही जेनरेटरों के इंतजाम से लेकर पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत, बेहतर पेयजलापूर्ति के लिए नई पाइपलाइन बिछाने समेत हैंडपंपों को री-बोर किया जाएगा। बता दें कि नगर पालिका के 21 नलकूपों में से फिलहाल केवल 11 पर ही जेनरेटर उपलब्ध हैं। शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाते ही ज्यादातर नलकूपों की पेयजलापूर्ति ठप जाती हैं। लेकिन, शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद पेयजल व्यवस्था को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पालिका में शामिल हुए 45 गांवाें में भी मिलेगी सुविधा
नए परिसीमन में अमरोहा शहर के आसपास की 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांव नगरपालिका में शामिल किए गए थे। वहां, लोगों को अभी कई पालिका स्तर की सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, लेकिन पेयजल व्यवस्था का लाभ जल्द ही वहां के लोगों को मिलेगा। पालिका की इस कार्य योजना में 45 गांव भी शामिल हैं। यहां नए ट्यूबवेल बनने के साथ पंपसेट लगाए जाएंगे।

-----
पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए साढ़े तीन करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है। शहर में दो ट्यूबवेलों का निर्माण होगा। 21 नलकूपों पर नए पंपसेट लगाए जाएंगे। इसके अलावा पाइप लाइन लीकेज की मरम्मत होगी। वहीं नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। कुछ स्थानों पर प्याऊ लगाए जाएंगे तो वहीं पुराने हैंड पंप को री-बोर किया जाएगा।
-डॉ. बृजेश सिंह, ईओ अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed