{"_id":"580e50a54f1c1b3924bc26fb","slug":"citizen-became-angry-from-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की कटौती पर फूटा शहरवासियों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की कटौती पर फूटा शहरवासियों का गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
electricity price increases
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की अघोषित कटौती पर सोमवार को नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। एसडीओ कार्यालय पर भारतीय एकता समाज के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन सौंपकर 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक निर्बाध सप्लाई की मांग की।
सोमवार को भारतीय एकता समाज के प्रदेश अध्यक्ष साबिर सैफी के नेतृत्व में तमाम नागरिक उप खंड अधिकारी शहर के कार्यालय पर जमा हुए। यहां पर उन्होंने बड़े पैमाने पर की जा रही बिजली कटौती को लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस माह के अंत में दिवाली के अलावा अन्य कई त्योहार हैं, जिन पर निर्बाध सप्लाई की जानी चाहिए।
मौजूदा समय में आपूर्ति की स्थिति बेहद दयनीय है। कब आती है और कब चली जाती है, इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चलता है। रात के पहर अधिक कटौती होती है। प्रदर्शनकारियों ने 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 24 घंटे सप्लाई को गुहार लगाई है। प्रदर्शन करने वालों में साबिर सैफी, इमरान सैफी, राशिद, मो. फैजउद्दीन, शाने आलम, मो. हाशिम, अजय, लालनंद, कौसर, महिलाल, इरशाद अली, शाहबुद्दीन आदि मौजूद थे।