फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cholesterol will be controlled by vegetarian diet

शाकाहारी भोजन से कोलेस्ट्रॉल रहेगा नियंत्रित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Cholesterol will be controlled by vegetarian diet
शाकाहारी भोजन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। शाकाहारी भोजन का सेवन करने से दिल से संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। दिल के मरीजों को शाकाहारी भोजन का सेवन करना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॅाल का लेवल नियंत्रण में रहता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि भोजन में मिलने वाले पौष्टिक तत्व से ही मनुष्य का शरीर काम करने के सक्षम बनता है। प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन तथा खनिज लवण जैसे जरूरी तत्वों की पूर्ति भोजन के माध्यम से होती है। भोजन के दो प्रकार होते हैं, शाकाहारी और मांसाहारी। इंसान का शरीर दोनों तरह के भोजन को पचाने की क्षमता रखता है। कुछ लोग का मानना है कि मांसाहारी भोजन में ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं लेकिन सही बात ये है कि मांसाहारी भोजन में जो तत्व मांस खाने से मिलता है ठीक वैसे ही शाकाहारी भोजन में शाक-सब्जियों में मिलता है। मांसाहारी भोजन के अपेक्षा शाकाहारी भोजन जल्द पच जाता है। शाकाहारी भोजन अन्य भोजनों की तुलना में ज्यादा फायदेमंद है। दिल के मरीजों को शाकाहारी भोजन का सेवन करना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॅाल नियंत्रण में रहेगा।
विज्ञापन

हृदय रोग : मांसाहार भोजन की अपेक्षा शाकाहारी भोजन में संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। इसलिए हृदय रोगों की आशंका कम करता है। शुद्ध शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों में हृदय से संबंधित रोग होने की संभावना कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर रहता है ऊर्जावान : शाकाहारी भोजन हल्का होता है। इसलिए यह अन्य भोजनों की तुलना में जल्दी पच जाता है। शाकाहारी भोजन मस्तिष्क को सचेत रखते हुए उसे बुद्धिमान बनाता है। इससे व्यक्ति तरोताजा महसूस करता है और अवसादग्रस्त भी कम रहता है।
उच्च रक्तचाप से बचाव : शाकाहारी भोजन के करने से उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऐसे भोजन में कॉम्लेक्स कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है और इसके साथ ही शारीरिक स्थूलता भी कम होती है।

कैंसर से बचाव : शाकाहारी भोजन के करने से व्यक्तियों में कई प्रकार के कैंसर रोगों जैसे फेफड़ों का कैंसर, आंत का कैंसर होने की भी संभावना न के बराबर हो जाती है। अनाज, फली, फल और सब्जियों में मौजूद रेशे और एंटी ऑक्सीडेंट कैंसर को दूर रखने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed