{"_id":"61ba3e29a89cb8363d300512","slug":"children-of-kankather-tigri-sihali-jagir-dominated-the-second-day-of-the-competition-gajraula-news-mbd4127649134","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता के दूसरे दिन छाए कांकाठेर, तिगरी, सिहाली जागीर के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता के दूसरे दिन छाए कांकाठेर, तिगरी, सिहाली जागीर के बच्चे
विज्ञापन
रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के मैदान में चल रही ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन कांकाठेर, सिहाली जागीर, तिगरी के बच्चों का दबदबा रहा। कार्यक्रम समापन पर बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। ब्लाक स्तरीय प्रति योगिता में विजेता बच्चे जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
न्याय पंचायत स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ियों को दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिला। जिनकी प्रतियोगिता रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के मैदान में चल रही है। दूसरे दिन कबड्डी, जिम्नास्टिक, योगा आदि प्रतियोगिता कराई गईं। इस दौरान लोकगीत में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानठेर, समूह गान में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सिहाली जागीर, योगा में प्राथमिक विद्यालय तिगरी, खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय कांकाठेर, कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय तिगरी, राष्ट्रीय एकांकी में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिहाली जागीर प्रथम स्थान पाया।
बालक में वर्ग में खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय कांकाठेर, कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिहाली जागीर, योगा में उच्च प्राथमिक विद्यालय तिगरी का दबदबा रहा। ब्लाक के पीटीआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लाक स्तर पर विजेता बच्चे व स्कूलों को जिला स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। बतौर मुख्य अतिथि जुबिलेंट के एकाउंट हैड सुरेश गुप्ता ने विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।