फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chicken trader's bag containing Rs 1.62 lakh stolen

Amroha News: मुर्गा व्यापारी का 1.62 लाख रुपये से भरा बैग चोरी

Sat, 08 Feb 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 08 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Chicken trader's bag containing Rs 1.62 lakh stolen
बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार में मुर्गा सप्लाई करने वाले व्यापारी का नोटों से भरा बैग चोरी कर लिया गया। व्यापारी ने गाड़ी के पूर्व चालक पर रकम चोरी करने का संदेह जताते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के गांव लम्बिया निवासी इंतजार धनौरा आदि स्थानों पर मुर्गा सप्लाई करता है। इंतजार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 23 जनवरी की रात करीब नौ बजे दुकानदारों से मुर्गा सप्लाई के 1.62 लाख रुपये लेकर बाइक से गांव आ रहा था। बाइक पर पीछे धनौरा के मोहल्ला कटरा निवासी अमन भी बैठा था। ग्राम चौखट के पास वह और अमन बाइक से उतरकर लघुशंका करने के लिए खेत में चले गए। वापस आए तो बाइक पर नोटों से भरा बैग नहीं था।
विज्ञापन

इंतजार का आरोप है कि उसके पीछे आ रही दो बाइक पर सवार चार लोग उसका बैग चोरी कर ले गए हैं। आरोप है कि उसके रकम लाने के बारे में उसकी गाड़ी के पूर्व चालक अशफाक को जानकारी है। उसे शक है कि नोटों से भरा बैग अशफाक ने ही चोरी करा दिया हो। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि इंतजार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed