फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chhath Festival: Chhathi Maiya, please forgive me for my mistakes...

छठ पर्व : करिहा क्षमा छठी मइया, भूल-चूक गलती हमार...

Tue, 28 Oct 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 28 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Chhath Festival: Chhathi Maiya, please forgive me for my mistakes...
अमरोहा के वासुदेव ​स्थित सरोवर में खड़ी होकर डूबते सूरज की पूजा करतीं व्रती महिलाएं। संवाद - फोटो : स्रोत : आयोजक
अमरोहा। पहिले पहिले हम कइनी छठी मैया वरत तोहार, करिहा क्षमा छठी मइया, भूल-चूक गलती हमार... आदि लोक गीतों से सोमवार को वासुदेव तीर्थ मंदिर सरोवर और ब्रजघाट में गंगा का किनारा गूंज उठा। छठी व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं व पुरुषों ने छठ मैया से सुख समृद्धि की कामना के साथ संतान प्राप्ति की मनोकामना की। पूजा के समय बड़ी संख्या में बिहार प्रांत व पूर्वांचल के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने फलों व हरी सब्जियों का दान किया। महिलाओं ने सोमवार की तड़के जल्द जागकर भजन-पूजन किया। विभिन्न प्रकार के फल व हरी सब्जियां, गन्ने आदि को पूजन में साथ रखा। शाम के समय वासुदेव मंदिर स्थित सरोवर पर एकत्र व्रत रखने वाली महिलाओं का जुटना शुरू हो गया। निर्जला व्रत रहीं महिलाएं परिजनों संग छठ मैया का गीत गाते हुए सरोवर घाट पर एकत्र हुईं। वेदी को गंगा जल से धोकर धूप-अगरबत्ती जलाने के साथ गन्ने को खड़ा कर कलश स्थापित कर पूजन-अर्चन में व्यस्त हो गईं। जैसे ही सूर्यास्त का समय नजदीक आया, व्रती महिलाएं पानी में जाकर खड़ी होकर सूर्य उपासना में लीन हो गईं। यहां दूध और गंगाजल से सूर्य देव को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

छठ पर्व : महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

गजरौला। औद्योगिक इकाइयों में पूर्वांचल व बिहार राज्य के 25 सौ लोग काम करते हैं। जिनके द्वारा छठ मनाई जाती है। छठ पर्व के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न प्रकार के फलों की टोकरी लेकर समय से ही गंगा तट पर पहुंच गए। यहां महिलाओं ने निर्जला व्रत रख कर गंगा तट पर पूजा की। डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। दिन भर छठ मैया के भजन गाए। पूर्वांचल निवासी अशोक राय ने बताया कि मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed