{"_id":"6918e80805d2f7cf890454a7","slug":"chargesheet-filed-against-eight-accused-including-sister-in-law-of-handloom-businessman-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-151580-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हैंडलूम कारोबारी की भाभी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हैंडलूम कारोबारी की भाभी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Sun, 16 Nov 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के चर्चित हैंडलूम कारोबारी गुफरान आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। मामले में पुलिस ने कारोबारी की आरोपी भाभी सना को पहले ही जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपियों ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था।
चर्चित प्रकरण की विवेचना में लापरवाही पर तत्कालीन एसएसआई अभिलाष प्रधान को एसपी ने निलंबित कर दिया था। चर्चा है कि सात आरोपियों की गिरफ्तारी पर चार्जशीट दाखिल होने तक स्टे था, अब जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।
अमरोहा के मोहल्ला नल स्थित हैंडलूम हाउस में रहने वाले अताउल्लाह के बेटे गुफरान घर के नीचे हैंडलूम का कारोबार करते थे। कुछ दिनों से मोहल्ला कोट निवासी फजल, मोहल्ला सराय कोहना निवासी सोनू कबाब वाला, बबलू व मोहसिन, मोहल्ला चाहमुल्लान निवासी अयूब बावर्ची, मोहल्ला बटवाल निवासी तंजीम बेग, मोहल्ला तलवार शाह निवासी सलीम और गुफरान की भाभी सना उसे परेशान कर रहे थे। आत्महत्या से पहले गुफरान ने वीडियो बनाकर आरोप लगाया था कि 24 अगस्त की शाम चार बजे फजल ने उसे कोट चौकी पर बुलाया, जहां पर पहले से सभी आरोपी मौजूद थे। सभी ने पुलिस चौकी के पास मारपीट की और बाद में उसे दुकान पर ले गए। यहां भी बंधक बनाकर पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपियों से छूटकर शाम पांच बजे वह घर पहुंचा और कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कई दिन छानबीन के बाद पुलिस ने कारोबारी गुफरान की भाभी सना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि फजल, सोनू कबाब वाला, बबलू, मोहसिन, अय्यूब बावर्ची, तंजीम बेग व सलीम ने गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था। विवेचक पंकज तोमर ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर सभी आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई है।