{"_id":"5f6d028c8ebc3e53ca271874","slug":"chakka-jaam-jpnagar-news-mbd363779994","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विधेयकों के खिलाफ किसानों का चक्का जाम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विधेयकों के खिलाफ किसानों का चक्का जाम आज
विज्ञापन
धनौरा ब्लाक में भाकियू असली की पंचायत में बोलते वक्ता।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयकों के विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। भारतीय किसान यूनियन और मजदूर संगठन के पदाधिकारी आज इसके विरोध में नेशनल हाईवे स्थित जलालपुर, अतरासी चौराहा और रजबपुर सहित चार जगह चक्का जाम करेंगे। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित बिल किसान विरोधी हैं। ये पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया है। किसानों के चक्का जाम को लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से विरोध प्रदर्शन स्थलों पर पुलिस पीएसी तैनात की गई है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी किसानों को विलंब गन्ना भुगतान पर ब्याज नहीं दिलाया जाता। गिनती की ही फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जा रहा है। किसी भी फसल का लागत का डेढ़ गुना मूल्य नहीं दिया जा रहा है। लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिन अध्यादेशों के खिलाफ किसान आवाज उठा रहे हैं, सरकार उन्हें कोरोना काल में संसद सत्र बुलाकर पास करा रही है। किसान इसे कतेई बर्दाश्त नहीं करेंगा। भारतीय किसान यूनियन असली के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आज नेशनल हाईवे स्थित जलालपुर में चक्का जाम किया जाएगा। जिसमें भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह और किसान मजदूर संगठन के संयोजक सरदार वीएम सिंह शिरकत करेंगे। कृषि अध्यादेश के विरोध में किसान संगठनों के चक्का जाम को लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है। खूफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। अफसर लगातार किसानों नेताओं के संपर्क में है। उनसे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्या रखने की अपील की जा रही है।
यहां-यहां होगा चक्का जाम
. हाईवे स्थित अतरासी चौराहे पर भाकियू अराजनैतिक
. हाईवे स्थित पैठ बाजार रजबपुर में भाकियु भानू
. हाईवे स्थित जलालपुर में भाकियु असली व राष्ट्रीय किसान मजजूर संगठन
. रसूलपुर धनौरा में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन
- सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से विरोध-प्रदर्शन स्थल पर पुलिस-पीएसी तैनात की गई है। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों से बात की जा रही है। प्रयास रहेगा कि किसानों का विरोध शांतिपूर्ण रहे। किसी को भी हाईवे या सड़क जाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीद है किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
- डॉ विपिन ताडा, एसपी अमरोहा