फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Central government working for two industrial houses: Gaurav Tikait

दो औद्योगिक घरानों के लिए काम कर रही केंद्र सरकार : गौरव टिकैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Central government working for two industrial houses: Gaurav Tikait
अमरोहा के मंडी धनौरा में हुई महापंचायत में बोलते हुए युवा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकै? - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा (अमरोहा)। युवा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे किसानों की ताकत का एहसास नहीं है। यदि शीघ्र ही कृषि कानून वापस नहीं लिए गए तो देश बर्बाद हो जाएगा। उसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। भाकियू नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश के दो औद्योगिक घरानों के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

टिकैत गुरुवार को क्षेत्र के गांव खाबड़ी में आयोजित एक महापंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश को दो कारपोरेट घराने चला रहे हैं। सरकार इन औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों को बर्बाद करना चाहती है। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून किसानों के लिए मौत का पैगाम हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि इन घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए देश के सरकारी उपक्रमों को भी बेचा जा रहा है। इन औद्योगिक घरानों की नजर देश के किसानों की भूमि पर है। कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो किसान आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए सभी तैयार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आंदोलन में सक्रिय भागेदारी की अपील करते हुए कहा कि उनको यदि अपनी भूमि व अस्तित्व बचाना है तो सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना होगा। इससे पहले गौरव टिकैतको पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह, गुरमीत सिंह, दानवीर सिंह, ऊधम सिंह, निरंजन सिंह, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, कपिल चंद्रा, धर्मेंद्र सिंह, काविंद्र सिंह, सौवीर सिंह, बिजेंद्र शर्मा, आलोक कुमार, अशोक सिंह, सुभाष चीमा आदि मौजूद थे। रालोद के कई नेता भी इस महापंचायत में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed