फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Census will start in the district from May 22

Amroha News: जिले में 22 मई से शुरू होगी जनगणना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Census will start in the district from May 22
अमरोहा। जनगणना की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिसमें डीएम निधि गुप्ता वत्स विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले में 22 मई से जनगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

इस दौरान जनगणना-2027 की समयावधि, चार्ज निर्धारण, स्व-गणना प्रक्रिया, गतिविधियों की निगरानी, प्रगणक व सुपरवाइजर सहित अन्य कार्मिकों की भूमिका और प्रशिक्षण कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करें। ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। आमजन जनगणना के महत्व को समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि यह जनगणना पहली बार पूरी तरह से डिजिटल मोड में की जाएगी। इससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनेगी। प्रशिक्षण में डाटा की सटीकता, पारदर्शिता और गोपनीयता पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत रखी जाए।

उन्होंने बताया कि जनगणना- 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना 22 मई से 20 जून तक और द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना होगी। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का विवरण दर्ज होगा। नौ से 28 फरवरी, 2027 तक होगी। इसके बाद एक से पांच मार्च, 2027 तक पुनरीक्षण राउंड चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed