फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   CDO upset over poor ranking in CM dashboard, salary stopped

Amroha News: सीएम डैशबोर्ड में खराब रैंक पर सीडीओ खफा, वेतन पर रोक

Fri, 20 Jun 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 20 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
CDO upset over poor ranking in CM dashboard, salary stopped
अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में हुई सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में सीडीओ ने खराब रैंक वाले अफसरों से नाराजगी जाहिर करते हुए उनके वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहे दो अधिकारियों का भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीडीओ ने कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले की रैंक में गिरावट होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार की चेतावनी दी। साथ ही फैमिली आईडी को बनाने के लिए दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। यदि किसी को ई-ऑफिस के संबंध में कोई समस्या है तो वह जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी से संपर्क कर समस्या का समाधान करें और ई-ऑफिस के माध्यम से पत्राचार करने के लिए उसे व्यवहार में लाएं। उन्होंने कहा कि ई-आफिस से फाइलों के मूवमेंट में जिले की 52वीं रैंक है। इसमें सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि शुक्रवार को विकास भवन और 21 जून को मिनी स्टेडियम में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने खराब रैंकिंग वाले विभागों के अफसरों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी। साथ ही बैठक में अस्पस्थित रहे अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता जल निगम के अनुपस्थित होने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए। बैठक में डीडीओ सरिता द्विवेदी, उपनिदेशक कृषि डॉ. रामप्रवेश, अधीक्षण अभियंता विद्युत सुनील कुमार, डीपीआरओ पारूल सिसोदिया, बीएसए डॉ. मोनिका, डीएसटीओ पुनीत कुमार सहित संबंधित अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article