फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   CCTV cameras installed at 408 polling stations

Amroha News: 408 मतदान केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed at 408 polling stations
अमरोहा। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस हाई अलर्ट है। तीसरी नजर से भी चुनाव में पूरी नजर रहेगी। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर जनपद के 408 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। जिससे कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

ऑपरेशन दृष्टि अभियान के अन्तर्गत व आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 सकुशल, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मतदान केंद्रों व महत्वपूर्ण सीसीटीवी स्थलों का फीड (आउटपुट) सीधे थाने, चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में एलईडी स्क्रीन पर देखा जाएगा। जनपद के समस्त 12 थानों व चौकियों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, दूर-दृष्टि केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां से पुलिसकर्मियों द्वारा मतदान केंद्रों व अन्य मुख्य जगह, स्थानों, चौराहों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के लाइव फीड की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस कड़ी में थाना अमरोहा नगर में 30, अमरोहा देहात 37, डिडौली 45, नौगांवा सादात 60, मंडी धनौरा 54, बछरायूं 14, गजरौला 33, रजबपुर 35, हसनपुर 17, सैदनगली 28, आदमपुर 18, थाना रहरा 37 समेत 408 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed