{"_id":"5740bbee4f1c1b8b20ac78b5","slug":"cbse-result-out-girls-are-best","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 22 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
रिजल्ट के बाद जमकर मना जश्न
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में भी छात्राओं ने बाजीमार ली है। हर बार की तरह इस बार भी बेटियों ने छात्रों को पछाड़ते हुए अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। वहीं बेटियों को जनपद में पहला स्थान खोने का मलाल भी है, जबकि बेटियों की सफलता पर परिजन गर्व महसूस कर रहे हैं। परिजन बोले हमें अपने बेटियों पर नाज है। वे किसी से कम नहीं हैं। टॉपटेन सूची में बारह मेधावी शामिल हुए, जिसमें आठ बेटियां हैं।
बेटियां अब किसी से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में बेटों को बाराबर की टक्कर दे रहीं हैं। शिक्षा के क्षेत्र से लेकर हर क्षेत्र में बेटियों का वर्चस्व बढ़ रहा है। उनके हौसलों के आगे उनकी तमाम समस्याएं बौनी साबित हो रही हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां हर बार छात्रों को मात दे रहीं हैं। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में भी छात्राओं का दबदबा कायम रहा है। टॉपटेन सूची में आठ छात्राएं शामिल हुई हैं। छात्राओं ने टॉपटेन सूची में दूसरे स्थान से लेकर दसवें स्थान तक अपना कब्जा जमाया है। हालांकि छात्राओं को टॉपटेन सूची में पहला स्थान खोने का मलाल भी है।
विज्ञापन
टॉपटेन सूची में दूसरे स्थान पर प्रांजली सिंघल, चौथे नंबर पर अदिति, पांचवें नंबर पर तुलसी अग्रवाल, सातवें स्थान पर साक्षी ढिल्लन, आठवें स्थान पर अंजली गौतम, नौवें स्थान पर सुरभि शर्मा और दसवें स्थान पर सृष्टि सिंघल और मीनू गुप्ता ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया। छात्राओं की सफलता पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।