फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cbse result

बेटियों ने फिर दिखाया दमखम, आरोही, अभिषेक और राघव संयुक्त टॉपर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
cbse result
अमरोहा। सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को घोषित हो गया। परीक्षा में 490 अंक के साथ आरोही सक्सेना, अभिषेक भारद्वाज और राघव शर्मा संयुुक्त रूप से टॉपर बने हैं। बेटियों ने दमखम दिखाया है। टॉप 10 में कुल 31 विद्यार्थियों ने जगह बनाई हैं इसमें 10 छात्राएं भी शामिल हैं। दूसरे स्थान पर संकल्प कुमार और सिमरन चौधरी को 489 नंबर मिला है। जबकि आर्यन चौधरी और आलोक मांगट को 487 नंबर के साथ तीसरे स्थान मिला है।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई के हाईस्कूल में कुल 2492 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1638 छात्रा और 854 छात्राएं शामिल हैं। बुधवार को दोपहर में रिजल्ट घोषित हुआ। शुरुआत में कॉलेज ने अपने टॉप 10 छात्रों की सूची को जारी किया। परीक्षा में बेहतर अंक की जानकारी मिलने के बाद छात्र-छात्राएं उत्साहित हो गए। कॉलेज प्रबंधन ने भी छात्रों को बुला कर हौसला बढ़ाया। वहीं एक नंबर कम होने पर 489 अंक के साथ संकल्प और सिमरन को दूसरा स्थान मिला है। आर्यन चौधरी और आलोक मांगट को 486 नंबर के साथ तीसरे स्थान मिला है। जबकि 486 नंबर के साथ ओमकार कृष्ण अस्थाना, हृतिक रहेजा और वेदांत अग्रवाल को चतुर्थ स्थान हासिल हुआ है। इसके अलावा 485 नंबर के साथ आदित्य एस राय, श्रेयम चौरसिया, हर्ष भालवर, और विचित्र कटारिया को पांचवां रैंक मिला है। इसके साथ ही अक्षिता यादव, खुशी सिंह और दृष्टि माहेश्वरी को 484 नंबर के साथ छठा स्थान हासिल हुआ है। जबकि हर्षित वर्मा, मासूमी प्रधान, अनुष्का राठौर और अनमोल अग्रवा को 483 नंबर के साथ सातवीं रैंक मिली है। वहीं कशिश चौहान और दीशांत चौधरी को 482 नंबर के साथ जिले में आठवी रैंक हासिल हुई है। जबकि आस्था अग्रवाल, यशवर्धन पाल, रूपांशी गर्ग और अमन सिंह पाल को 481 नंबर के साथ नवां स्थान मिला है। वहीं 10वें रैंक पर 480 नंबर के साथ लक्ष्य धीमान, अनुज उपाध्याय, शिवांशु गोस्वामी, मोहम्मद अयान, मोहम्मद मुनीश और तन्मय मांगलिक हैं।
विज्ञापन

टॉपर से लेकर नवीं रैंक तक छात्राओं का दबदबा
अमरोहा। टॉपर के साथ टॉप 10 में कुल 10 छात्राएं शामिल हैं। दूसरे स्थान पर भी एक छात्रा ने दबदबा साबित किया है। वहीं 6 रैंक में तीन छात्राओं ने जगह बनाई है। खास बात यह है कि छठवें रैंक में एक भी छात्र नहीं है। वहीं सातवें नंबर रैंक में आधी हिस्सेदारी है। दो छात्राओं ने जगह बनाया है। जबकि आठवीं रैंक में दो विद्यार्थी हैं। यहां भी एक छात्रा ने प्रतिभा दिखाई है। नवीं रैंक पर चार विद्यार्थी है। इसमें दो छात्राएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक नंबर कम, मेधावियों के रैंक में आती गई गिरावट
अमरोहा। सीबीएसई की टॉप 10 सूची में 31 विद्यार्थी शामिल हैं। टॉपर से लेकर 10वें रैंक तक एक एक नंबर कम होते गए हैं। केवल तीसरे और चौथे रैंक में केवल दो अंक का अंतर है। 490 नंबर के साथ आरोही, अभिषेक और राघव अव्वल हैं। जबकि 489 नंबर मिलने पर संकल्प और सिमरन चौधरी को द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। हालांकि रैंक में गिरावट के साथ अंतर भी दो अंक का हो जाता है। वरना 10 वें रैंक तक एक एक नंबर कम हो रहे हैं। तीसरे रैंक पर आर्यन चौधरी और आलोक मांगट का है। इन्हें 488 नंबर मिला है। इसके बाद चौथे रैंक के छात्रों का नाम है। पांचवें नंबर रैंक के छात्रों को 485 नंबर मिला है। रैंक के साथ मेधावियों को क्रमश: एक एक नंबर कम हो रहा है। 10वें रैंक वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में 480 नंबर हासिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed