फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Caught the crook running away after robbing the businessman

व्यापारी को लूटकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Caught the crook running away after robbing the businessman
रामडोल शोभायात्रा में शामिल होकर वापस घर जा रहे व्यापारी को बदमाशों ने निशाना बिना लिया। लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों से एक को लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला कटरा गुलाम अली निवासी व्यापारी नवीन कुमार अग्रवाल शनिवार रात रामडोल शोभायात्रा में शामिल होकर घर आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में तीन बदमाश मिले। चाकू का भय दिखाकर मोबाइल और पांच हजार की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने लगे। व्यापारी के शोर मचाने पर लोगों ने दौड़कर एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए बदमाश को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed