फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case registered in case of threat to Muslim religious leader

Amroha News: मुस्लिम धर्मगुरु को धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज

Thu, 15 Aug 2024 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 15 Aug 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case registered in case of threat to Muslim religious leader
अमरोहा। सूफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, जिन नंबरों से धमकी मिली है, अमरोहा नगर पुलिस और साइबर टीम उनकी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मूलरूप से अमरोहा देहाता थानाक्षेत्र के नौहरान निवासी अहमद हसन वर्तमान में मोहल्ला अहमद नगर में रहते हैं। अहमद हसन मुस्लिम धर्मगुरु हैं, प्रवचन करते हैं। उनका आरोप है कि 7 अगस्त को उनके मोबाइल नंबर पर अननोन नंबर से मिस कॉल आई। इसके बाद उनके आठ से 8:30 बजे तक व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज आए। जिसमें गाली गलौज की गई। कमलेश तिवारी की तरह कटकर जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


पीड़ित अहमद हसन ने मामले की शिकायत डायल 112 पुलिस सी की। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की सलाह दी। ट्रूकॉलर पर आरोपी का नाम लिखकर आ रहा है। इस मामले में अहमद हसन ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल टीम छानबीन में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed