फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case registered against four including National Vice President of Raku, husband of Zip member

Amroha News: राकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जिपं सदस्य के पति सहित चार पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four including National Vice President of Raku, husband of Zip member
गजरौला। आचार संहिता के उल्लंघन में राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य पति पिंटू भाटी, एक संवाददाता सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट आयोग के उड़नदस्ते के प्रभारी मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक वह आचार संहिता का पालन कराने के लिए रविवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र में उनके मोबाइल पर एक वीडियो क्लिप आई, जिसमें दिखाई दे रहा है कि गजरौला के इंदिरा चौक पर डिबेट चल रही है। माैके पर एकत्र भीड़ में कुछ लोग आपस में कहासुनी कर रहे हैं। वीडियो में राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य पति पिंटू भाटी के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। प्रभारी मजिस्ट्रेट की तहरीर पर गजरौला थाना पुलिस ने नरेश चौधरी, पिंटू भाटी व संवाददाता सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed