{"_id":"63dbf52a7ee73c7d905dab99","slug":"case-registered-against-eight-people-including-husband-for-dowry-harassment-and-murderous-attack-jpnagar-news-mbd455083725-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमला करने में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमला करने में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से गला दबाया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव याहियापुर में किसान रघुवर सिंह का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी पूनम की शादी 13 अप्रैल 2016 को बिजनौर जनपद के मवाना शिकारपुर गांव निवासी मनोज कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। 8 जनवरी 2023 को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। दहेज में एक लाख रुपये और कार की मांग करते थे। फिलहाल पीड़िता अपने मायके में पिता के घर रहती है। 9 जनवरी 2023 की शाम 5 बजे विवाहिता अपने पिता के घर थी। तभी पति अपने अन्य परिजनों के साथ घर में घुस आया। गाली गलौज की और दहेज की मांग दोहराई। विरोध करने पर मारपीट की। हत्या करने के इरादे से गला दबाया। विवाहिता के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी धमकी देते हुए चले गए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में पति मनोज कुमार, मुन्नी देवी, रानी, कुमारपाल, पूना, ममता, योगेंद्र सिंह, ध्यान सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।