फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case on 16 in two cases of dowry harassment and triple talaq

अमरोहा: दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक के दो मामलों में 16 पर केस

Wed, 15 Feb 2023 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 15 Feb 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Case on 16 in two cases of dowry harassment and triple talaq
अमरोहा/जोया। दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की और तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने ससुराल पक्ष के 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पहला मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र का है। क्षेत्र के गांव कैलसा में कलुआ का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी मरियम की शादी 4 मई 2019 को मुरादाबाद जनपद के मझोला थानाक्षेत्र के गांव लोदीपुर जवाहर नगर निवासी इंतजार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले मरियम को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं इंतजार में मरियम से पहले भी शादी कर रखी थी। उसके चार बच्चे हैं, जबकि उन्होंने शादी से पहले ये बात छिपा कर रखी थी। दहेज का विरोध करने पर ससुराल वालों ने मरियम को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि 20 जुलाई 2022 की शाम ससुराल पक्ष के लोग समझौते के लिए आए थे लेकिन बाद में उन्होंने समझौता करने से मना कर दिया। इस दौरान पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पति इंतजार, ननंद नसरीन, भूरी, जेट मुंतयाज, पप्पू उर्फ इसहाक अहमद, जेठानी सायरा और ससुर मुस्ताक अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दूसरा मामला डिडौली कोतवाली से जुड़ा है। मुरादाबाद जनपद के बिलारी थानाक्षेत्र के गांव सौंडारा निवासी जमील ने अपनी बेटी खुशबू की शादी डिडौली के पांयती कलां निवासी जरीब के साथ की थी। शादी के बाद में ससुराल वाले 5 लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। 20 नवंबर 2022 की दोपहर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की।
पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। तभी से पीड़िता खुशबू अपने मायके में पिता के घर रहती है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि सीजीएम के आदेश पर मामले में जरीफ, शरीफ, गुलशन, मेहताब, नूरजहां, बबली, शबनम, कल्लो और सब्बो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed