फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against three including a woman for blackmailing the operator of a private hospital

Amroha News: निजी अस्पताल के संचालक को ब्लैकमेल करने में महिला समेत तीन पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including a woman for blackmailing the operator of a private hospital
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

निजी अस्पताल के संचालक बीयूएमएस डॉक्टर को ब्लैकमेल करने के मामले में डिडौली पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में एक डॉक्टर भी शामिल है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मकसूदपुर निवासी डॉ. बिलाल जोया रोड पर मेट्रो हॉस्पिटल चलते हैं। वह बीयूएमएस डॉक्टर एसोसिएशन अमरोहा के अध्यक्ष भी हैं। 13 जून 2024 को जोया निवासी महिला और सिनौरा गांव निवासी डॉ. कसीम ने डॉ. बिलाल को उनकी कुछ तस्वीरें दिखाईं और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। रुपयों की मांग की गई। सामाजिक प्रतिष्ठा को ध्यान रखते हुए डॉ. बिलाल ने उनकी मांग पूरी कर दी, लेकिन आरोपी महिला ने 15 जून को डॉ. बिलाल और उनके दोस्त डॉ. फरियाद के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए समाधान दिवस में शिकायत की।
विज्ञापन

इसके बाद उसी दिन शाम को आरोपी महिला और उसके साथियों ने समझौता कर लिया। जिस पर महिला ने शिकायत वापस ले ली, लेकिन बाद में आरोपी महिला सहयोगी डॉ. कसीन और अन्य लोगों के साथ मिलकर दबाव बनाते रहे। 18 जून को डॉ. कसीम ने सहयोगियों के साथ डॉ. बिलाल की कथित आपत्तिजनक ऑडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 30 जून को आरोपी महिला ने डॉ. बिलाल और उनके साथी डॉ. फरियाद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया, जो पुलिस जांच में फर्जी पाया गया। आरोप है कि 17 अगस्त की दोपहर 3:30 बजे आरोपी महिला अस्पताल पहुंची और रुपयों की मांग करने लगी। रुपये नहीं देने पर डॉक्टर और उनके परिवार के लोगों को झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी दी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में डॉ. बिलाल की शिकायत पर महिला, डॉ. कसीम और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed