{"_id":"67e85345225e5ca37901bfcb","slug":"case-filed-against-four-people-including-husband-for-dowry-harassment-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-136975-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज
Sun, 30 Mar 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। जांच करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नौगांवा सादात के मोहल्ला हफ्ता बाजार में इरफान रजा का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी हीना कौशर की शादी वर्ष 2014 में मोहल्ले के रहने वाले शहजाद अब्बास से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले हिना को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में एक प्लॉट और पांच लाख रुपये की मांग करते हैं। विवाहिता के पति शहजाद अब्बास के किसी दूसरी महिला से संबंध है, उसके फोटो अपने फोन में रखता है और फेसबुक पर अपलोड करता है। हिना का इसका विरोध करती है तो मारपीट करता है।
27 फरवरी की दोपहर दो बजे ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। परिवार परामर्श केंद्र में समझौता भी हो चुका है, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधर रहा। 18 मार्च को फिर ससुराल वालों ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। तभी से विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रहती है। विवाहिता ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की। सीओ अवध भान भदोरिया ने बताया कि मामले में शहजादा अब्बास, फरजाना, फिरोज, हैदर और सना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।