फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case against the director of unregistered Yashwani Child Health Care

Amroha News: अपंजीकृत यश्वनी चाइल्ड हेल्थ केयर के संचालक पर केस

Tue, 01 Apr 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 01 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Case against the director of unregistered Yashwani Child Health Care
अमरोहा। अवैध रूप से संचालित यश्वनी चाइल्ड हेल्थ केयर के संचालक पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। हेल्थ केयर में मेडिकल स्टोर भी संचालित मिला था। वहीं, निरीक्षण के दौरान जिला औषधि निरीक्षक ने बड़ी संख्या में दवाइयां जब्त की थीं। जिनमें से पांच नमूने जांच के लिए लैब भेजे थे।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि तीन मार्च को नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने बंबूगढ़ चौराहा स्थित यश्वनी चाइल्ड हेल्थ केयर का निरीक्षण किया था। हेल्थ केयर के लेटर हेड पर नवजात शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद फरीद अंकित मिला था। जबकि, मोहम्मद फरीद मौके पर नहीं थे। अस्पताल में कोई अधिकृत शैक्षिक योग्यता वाला पैरामेडिकल स्टाफ भी नहीं था। हेल्थ केयर के संचालक हरवीर सैनी से जवाब मांगा गया, लेकिन वह अस्पताल संबंधित कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

इसके बाद 11 मार्च को फिर नोडल अधिकारी डॉ. शरद ने जिला औषधि निरीक्षक रुचि बंसल के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान हेल्थ केयर में ही मेडिकल स्टोर संचालित मिला, जहां से बड़ी संख्या में दवाइयां जब्त कर पांच नमूने जांच के लिए भेजे थे। हेल्थ केयर संचालक कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अब हेल्थ केयर के संचालक हरवीर सैनी के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article