फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case against former manager of SBI Rahra branch in scam of fourteen and a half thousand rupees

Amroha News: साढ़े चौदह हजार के घोटाले में एसबीआई रहरा शाखा के पूर्व प्रबंधक पर केस

Tue, 10 Oct 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 10 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Case against former manager of SBI Rahra branch in scam of fourteen and a half thousand rupees
हसनपुर(अमरोहा)। बैंक से साढ़े चौदह हजार रुपये का घोटाला करने के आरोप में रहरा एसबीआई के पूर्व प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रहरा में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के वर्तमान शाखा प्रबंधक राजेश सिंह का कहना है कि वह एक अगस्त 2021 से रहरा की एसबीआई शाखा में तैनात हैं। शाखा में उनकी तैतानी से पहले तैनात शाखा प्रबंधक लेखपाल राना निवासी गांव वनकटी तहसील पलिया जिला लखीमपुर खीरी द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए बीजीएल अकाउंट में हेराफेरी कर फ्रॉड किया है। आरोप है कि उन्होंने चौदह हजार पांच सौ रुपये का फ्रॉड किया है। क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा भी मामले की जांच कराई गई। जिसमें फ्रॉड पाया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्व में रहरा थाने में तहरीर दी गई थी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। इसके बाद न्यायालय की शरण ली गई। न्यायालय के आदेश पर एसबीआई शाखा रहरा के पूर्व प्रबंधक लेखपाल राना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर पूर्व बैंक प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed