फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case against 13 people of in-laws in two cases of dowry harassment

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में ससुराल पक्ष के 13 लोगों पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:00 AM IST
सार

ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर डिडौली पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 6 फरवरी 2022 को असमोली थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी।

विज्ञापन
Case against 13 people of in-laws in two cases of dowry harassment

विस्तार

जोया। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। विवाहिताओं ने जेठ पर छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश का भी आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर डिडौली पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 6 फरवरी 2022 को असमोली थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। पति भाभी का कहना मानता है। ससुराल वाले विवाहिता को घर से भगा कर दूसरी शादी करना चाहते हैं। दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग करते हैं।
विज्ञापन

विवाहिता ने जेट पर शराब के नशे में दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया। वहीं 30 अगस्त 2022 की शाम विवाहिता अपने मायके में पिता के घर थी। तभी ससुराल वाले घर में घुस आए और मारपीट की। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। उनके निर्देश पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला भी डिडौली कोतवाली से जुड़ा है। मुरादाबाद जनपद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी 2 नवंबर 2021 को डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। अविवाहित जेठ ने 15 जुलाई 2022 की रात दुष्कर्म करने की कोशिश की। विवाहिता ने घटना की शिकायत ने ससुराल वालों से की तो उन्होंने मारपीट की। परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया।

इस मामले में भी डिडौली पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि दोनों मामलों की जांच चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed