{"_id":"64765dd648429b910009d6b8","slug":"car-rider-stunts-by-risking-their-lives-video-viral-jpnagar-news-c-15-1-160768-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार सवार युवकों ने जान जोखिम में डालकर किए स्टंट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार सवार युवकों ने जान जोखिम में डालकर किए स्टंट, वीडियो वायरल
Wed, 31 May 2023 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 31 May 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात। जान जोखिम में डालकर स्टंट करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वायरल वीडियो में कस्बे में दो कार में सवार युवक स्टंट कर रहे थे। किसी ने उनकी स्टंट वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी।
वायरल वीडियो के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद कार सवार लगभग 10 से 12 युवक कस्बा की सड़कों पर निकलें। कस्बे के मोहल्ला अलीनगर में दोनों कार युवक चलती कार से खिड़की से बाहर निकल कर डांस करते रहे। कार में तेज आवाज से फिल्मी गाने भी बजा रहे थे। इतना ही नहीं दोनों कार की दोनों तरफ की खिड़कियों के शीशे खोल कर युवक उन पर बैठे हैं तथा वीडियो भी बना रहे हैं। लगभग 15 मिनट तक ये युवक कस्बे की सड़क पर स्टंट करते रहे। इस दौरान किसी व्यक्ति ने इनकी वीडियो बना ली तथा इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की शिनाख्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।