{"_id":"619153a28d0af574bb4ecfa0","slug":"car-killed-four-including-three-factory-workers-jpnagar-news-mbd409443811","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने तीन फैक्टरी कर्मियों सहित चार को कुचला, एक की मौत, तीन गंभीर्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने तीन फैक्टरी कर्मियों सहित चार को कुचला, एक की मौत, तीन गंभीर्
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डडौली(अमरोहा)। ड्यूटी करके कमरे पर लौट रहे फैक्टरी के तीन कर्मियों सहित चार लोगों को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक कर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा दो कर्मी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र चौधरपुर गांव के सामने नेशनल हाईवे पर हुआ। शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरीखास गांव निवासी दिनेश व राकेश पुत्र महेश, प्रदीप व हरिओम पुत्र श्रीराम डिडौली क्षेत्र स्थित सीएल गुप्ता फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उनके साथ शाहजहांपुर के ही गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी रामू भी नौकरी करता है।
शनिवार की रात करीब 10 बजे पांचों लोग ड्यूटी पूरी करके कमरे पर आ रहे थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। लिहाजा सभी पैदल थे। जैसे ही वह चौधरपुर गांव के सामने पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही कार ने सभी को टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश, प्रदीप, हरिओम और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि राकेश और रामू कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे थे। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दिनेश (19) को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों घायलों की हालत गंभीर है। सीएचसी से उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक के भाई राकेश की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।