फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car collided with tractor-trolley loaded with paddy, four people injured

धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:06 AM IST
सार

धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कार टकरा गई।क्रेन मंगाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार को हटाया गया।जिससे ट्रैक्टर चला रहा सोमपाल और उसका रिश्तेदार अमरीश उछलकर दूर जा गिरे।

विज्ञापन
Car collided with tractor-trolley loaded with paddy, four people injured

विस्तार

धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कार टकरा गई। जिससे ट्रैक्टर चालक और उसके साथ बैठा रिश्तेदार उछलकर दूर जा गिरे। दुर्घटना में कार चालक और उसका साथी भी घायल हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। क्रेन मंगाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार को हटाया गया।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी सोमपाल सोमवार रात करीब तीन बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर बेचने गढ़ मुक्तेश्वर जा रहा था। साथ में उसका रिश्तेदार अमरीश था। ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर सीओ ऑफिस के सामने पहुंची थी। इसी बीच मुरादाबाद की दिशा से आ रही पिकअप कार आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जिससे ट्रैक्टर चला रहा सोमपाल और उसका रिश्तेदार अमरीश उछलकर दूर जा गिरे। दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर कार का चालक राहुल और उसका दोस्त करुणा शंकर निवासी हरदोई भी घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े। पुलिस को सूचना दी गई। एक सिपाही ने यातायात को संभाला, जबकि दूसरे सिपाही ने लोगों की मदद से कार में फंसे चालक राहुल व उसके दोस्त करुणा शंकर को कार से बाहर निकाला। घायल राहुल, करुणा शंकर, सोमपाल व अमरीश को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रैक्टर ट्राली व कार का हटवाया। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed