{"_id":"56febc274f1c1b8040f00105","slug":"cancer-se-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकअप के बजाय चाय-पानी कर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकअप के बजाय चाय-पानी कर लौटे
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम में शामिल जोया सीएचसी की टीम में शामिल डॉक्टर ने कैंसर से मृत लोगों के इलाज के कागजात देखे और ग्राम प्रधान के यहां चाय-पानी करके लौट गए।
जोया ब्लाक के कूबी गांव में कैंसर से दो साल में दस लोगों की मौत होने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जिलाधिकारी वेदप्रकाश ने सीएमओ डा. संजय कुमार जैन को तत्काल गांव लोगों की जांच करने और दवाएं बांटने के लिए टीम भेजने के निर्देश दिए थे। गांव में जोया सीएचसी के डा. सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम तीसरे दिन पहुंची।
टीम में शामिल डाक्टरों ने गांव में पीड़ितों से मिलने तक की जहमत नहीं उठाई। टीम में शामिल डाक्टरों ने ग्राम प्रधान के यहां कैंसर से मृत लोगों के इलाज के कागजात देखे। इसमें संबंधित व्यक्ति के कैंसर रोगी होने का जिक्र था। इसके अलावा दो कैंसर पीड़ित महिलाएं इलाज के लिए बाहर गई हुई थीं।