फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Call came from Pakistan, your son has been arrested... give 50 thousand rupees.

Amroha News: पाकिस्तान से आया फोन, तुम्हारे बेटे को गिरफ्तार किया है...50 हजार रुपये दो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Call came from Pakistan, your son has been arrested... give 50 thousand rupees.
गजरौला(अमरोहा)। पाकिस्तान के नंबर से ठग ने खुद को वहां का पुलिसकर्मी बताकर नगर के एक ठेकेदार को फोन कर ठगने की कोशिश की। ठग ने ठेकेदार से कहा कि कश्मीर के विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। 50 हजार रुपये दो, छोड़ देंगे। ठेकेदार ने अपने बेटे को फोनकर बात की तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

नगर के लोहिया नगर मोहल्ला एक ठेकेदार का बेटा श्रीनगर की सरकारी यूनिवर्सिटी एनआइटी में बीटेक का छात्र है। छात्र श्रीनगर में ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। छात्र के पिता पर शनिवार की शाम पाकिस्तान नंबर से एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को श्रीनगर में तैनात पुलिसकर्मी बताया। कहा कि पुलिस ने उनके बेटे सहित चार युवकों को पकड़ा है। छात्र के पिता से 50 हजार रुपये की मांग की गई। कहा कि वह रुपयों का इंतजाम नहीं करेंगे तो उनके बेटे को जेल भेज दिया जाएगा। यह सुन वह हैरत में रह गए। उन्होंने अपने आस पास के लोगों और परिचितों को सब बात बताई। अपने बेटे को फोन कर उसकी कुशल क्षेम पूछी। बेटे ने खुद को हॉस्टल में और सुरक्षित बताया तब जाकर उनकी जान में जान आई। इसके बाद उन्होंने बेटे को पाकिस्तान के नंबर से कॉल आने की बात बताई। थोड़ी सी सावधानी बरतने पर ठगी का शिकार होने से बच गए। इस प्रकरण में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed