फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   By-elections will be held in panchayats on August 6

Amroha News: पंचायतों में छह अगस्त को होगा उपचुनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
By-elections will be held in panchayats on August 6
अमरोहा। जिले में रिक्त चल रहे ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के बाद डीएम ने भी अधिसूचना जारी करते हुए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। सभी रिक्त पदों के लिए छह अगस्त को मतदान व आठ अगस्त को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में पांच ग्राम प्रधान, चार क्षेत्र पंचायत सदस्य व 33 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त चल रहे थे। रिक्तियों को भरने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव की अधिसूचना जारी करने के बाद डीएम राजेश कुमार त्यागी ने भी अधिसूचना जारी करते हुए चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। साथ ही सभी ब्लॉक में निर्वाचन अधिकारियों को भी नियुक्त किया है। उपचुनाव कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई को चार बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच, 24 जुलाई को तीन बजे तक नाम वापसी, उसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। छह अगस्त को सुबह सात बजे से मतदान व आठ अगस्त को मतगणना होगी।
विज्ञापन

--
इन पंचायतों में होगा ग्राम प्रधान का उपचुनाव
अमरोहा ब्लॉक की पंचायत बागड़पुर, गंगेश्वरी की जयतोली मुस्तकम, जोया की ग्राम पंचायत धनौरी अहीर व सलेमपुर मजरा अतरासी व हसनपुर ब्लॉक की पंचायत तरारा।
---
यहां होगा क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव
जोया ब्लॉक के देवीपुरा घना नंगला के वार्ड संख्या 19 व मालीखेड़ा प्रथम के वार्ड संख्या 49, हसनपुर ब्लॉक के सोहरका के वार्ड संख्या 32, धनौरा के ततारपुर गर्वी एवं वसी मोहल्ला के वार्ड संख्या 61।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed