{"_id":"5e2f1d708ebc3e4ae9529958","slug":"bus-and-pickup-crashed-in-highway-gajraula-news-mbd3377774160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात की बस और पिकअप में भिड़ंत, दो चालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात की बस और पिकअप में भिड़ंत, दो चालकों की मौत
विज्ञापन
हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप।
- फोटो : GAJRAULA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर स्थित बगद नदी का पुल यातायात के लिए बंद होने के कारण वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के चलते बरात की बस और सामने से आ रही पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्सों के परखचे उड़ गए और दोनों के ही चालकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में पिकअप में सवार दो लोग और बस के परिचालक समेत कई बरातियों को भी चोटें आईं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सोमवार की तड़के लगभग पांच बजे हादसा कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की पेपर मिल के सामने बगद नदी के पुल के निकट हुआ। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गागनचोली से एक युवक की बरात नगर के मोहल्ला भानपुर में आई थी। बताते हैं कि बरात की बस हाईवे पर जीरोबंधे से होकर गांव जा रही थी। चालक मोहनलाल (41) पुत्र ठकरी निवासी मोहल्ला कोटपूर्वी हसनपुर बस चला रहा था। वहीं सामने से जनपद हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी श्रीकृष्ण दिल्ली से लोहे का सामान भरकर पिकअप में जोया ले जा रहा था। बताते हैं कि वन-वे ट्रैफिक और कोहरा होने के कारण दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। बस के परिचालक प्रीतम सिंह निवासी रहरा समेत कई बराती और पिकअप में आगे बैठे दो लोग भी घायल हो गए। उन्होंने निजी चिकित्सकों के यहां मरहमपट्टी कराई। वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर औद्योगिक चौकी इंचार्ज एसआई रोहताश कुमार मौके पर पहुंचे। उस वक्त वहां कोई नहीं था। घायल भी जा चुके थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों वाहनों में फंसे चालकों के शवों को बाहर निकाला और क्रेन बुलवाकर वाहनों को वहां से हटवा दिया। वहीं, हादसे की जानकारी होने पर बस चालक के परिजन रोते-बिलखते पहले सीएचसी और बाद में अमरोहा मोर्चरी चले गए। पिकअप चालक के परिजनों को सूचित करने की बात चौकी प्रभारी ने कही है।
दूसरे दिन भी जाम से जूझा हाईवे
गजरौला। बगद नदी का पुल बंद होने के कारण ट्रैफिक वन-वे होकर गुजर रहा है। इस कारण यहां हादसों की आशंका बनी हुई है। रविवार की सुबह सवेरे भी बगद नदी के पुल के पास दूसरी साइड में टैंपो और पिकअप की भिड़ंत हो गई थी। इस कारण हाईवे पर भीषण जाम लग गया था। बाद में एनएचआई और पुलिस ने बगद नदी के पुल को जोड़ रहा डिवाइडर तुड़वाकर यातायात सुचारू कराया था। सोमवार की सुबह वहां फिर से हादसा हो गया और दो चालकों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे फिर से जाम की गिरफ्त में आ गया। औद्योगिक चौकी पुलिस ने ही मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।

हाईवे पर हादसे के बाद लगे जाम में फंसे वाहन।- फोटो : GAJRAULA

हाईवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई डग्गामार निजी बस।- फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन