{"_id":"6859b02dcb825441930d4a7c","slug":"burglary-cash-jewellery-and-other-valuables-stolen-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-142358-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नकब लगाकर नकदी आभूषण समेत कीमती सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नकब लगाकर नकदी आभूषण समेत कीमती सामान चोरी
Tue, 24 Jun 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
बुरावली (अमरोहा)। गांव चंदनपुर खादर निवासी किसान दानिश के मकान में रविवार की रात चोर नकब लगाकर नकदी और सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर खादर निवासी किसान दानिश का घर गांव में बाहरी छोर पर है। रविवार की रात वह पत्नी नाजिया और बच्चों के साथ बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने घर के पीछे से नकब लगा लिया और अंदर घुस गए। चोर संदूक व सेफ अलमीरा से 11 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि चोरी के मामले की जांच कराई जा रही है।