फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bullies beat up student for protesting against teasing

Amroha News: छात्रा पर गलत इशारा करने के विरोध पर दबंगों ने की मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Bullies beat up student for protesting against teasing
गजरौला। बुआ के घर रह कर पढ़ाई कर रही बीए की छात्रा से गलत इशारा करने के विरोध पर दबंगों ने उसके फुफेरे भाइयों से घर में घुसकर मारपीट की। बुआ-भतीजी को बाल पकड़ कर जमीन पर घसीटा। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला की भतीजी बीए की छात्रा है। वह गजरौला में उन्हीं के घर रह कर पढ़ाई करती है। महिला के घर के पास खाली प्लॉट है। उसका आरोप है कि मोहल्ले के दो सगे भाई प्लॉट में खड़े होकर उसकी भतीजी पर गलत इशारे करते हैं। कॉलेज आते जाते समय अश्लील टिप्पणी करते हैं। महिला व उसके पति ने आरोपियों से शिकायत की तो वह चिढ़ गए। नौ अप्रैल-24 की रात 11 बजे उसके घर के गेट पर कंकड़ मार रहे थे। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने महिला के बेटों के साथ लात घूंसों से मारपीट की। अपने परिजनों को बुला लिया। एकराय होकर घर में घुस आए। लाठी डंडों से लैस दबंगों ने महिला व उसकी भतीजी को जमीन पर गिरा लिया। बाल पकड़ कर जमीन पर घसीटा। बाहर खड़ीं बाइकों में तोड़फोड़ की। जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। शांति भंग में चालान कर दिया। जिस पर वह एसपी की शरण में गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने नीशू व जीशू, सुंदर व उसके भाई अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed