फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bulldozers run on illegal construction done on pond land

Amroha News: तालाब की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal construction done on pond land
अमरोहा। कुशक तालाब पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन व पालिका की टीम ने कार्रवाई की। बुधवार को चौथे दिन भी बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण व कब्जे को गिराया गया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। साथ ही दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

शहर में अवैध प्लॉटिंग का सिलसिला लगातार जारी है। भूमाफिया ने कुशक तालाब पर भी अवैध कब्जा कर लिया। जानकारी मिलने पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने तालाबों पर कब्जे हटाने को सख्त निर्देश दिए। जिसके बाद रविवार से पालिका और प्रशासन ने अवैध कब्जे को चिह्नित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुशक तालाब पर भी कब्जे की नीयत से पहले कूड़ा डाला गया, उसके बाद मिट्टी का भराव कर उस कब्जे का प्रयास शुरू कर दिया गया। बुधवार को नायब तहसीलदार योगेश कुमार, विनियमित क्षेत्र के जेई भानु प्रताप सिंह व लेखपाल प्रशांत कुमार व पालिका की टीम मौके पर पहुंची। यहां पालिका की जेसीबी से तालाब में भराव की मिट्टी को बाहर निकाला गया और अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि अवैध कॉलोनियों व तालाब पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। कुशक तालाब समेत अन्य अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, अहराई रोड पर विनयमित क्षेत्र की टीम द्वारा बिना नक्शा पास कराए की गई अवैध प्लॉटिंग पर भी कार्रवाई की गई। यहां पर करीब 55 बीघा जमीन पर हुई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया। जेई ने बताया कि यह स्थल महायोजना 2031 के भू उपयोग पार्क व ग्रीन एरिया के लिए आरक्षित है।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed