{"_id":"6664cc12e354678769002da4","slug":"bull-attacked-tempo-driver-in-saidangali-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-120013-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सैदनगली में सांड़ ने टेंपो चालक पर किया हमला, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सैदनगली में सांड़ ने टेंपो चालक पर किया हमला, रेफर
विज्ञापन
सैदनगली। नगर पंचायत में आवारा पशुओं का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हिंसक सांड़ ने एक टेंपो चालक पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर के वार्ड नंबर 13 निवासी टेंपो चालक सलीम पुत्र असलम शुक्रवार को बस स्टैंड पर अपने टेंपो के पास खड़ा था। तभी एक सांड़ आ गया और देखते ही देखते उसने सलीम पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह से सांड़ को दौड़ाकर सलीम को बचाया। हालांकि सांड़ के हमले में सलीम बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया।
इससे पूर्व हिंसक सांड़ के हमले की कई घटनाएं क्षेत्र में हो चुकी हैं। बार-बार संबंधित अधिकारियों को सांड़ों को पकड़वाकर गोशाला भेजने के लिए लोगों ने मांग की है लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया दिया गया। इस घटना से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने हिंसक पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम भगत सिंह का कहना है कि छुट्टा पशुओं को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अधिकांश हिंसक पशु संरक्षित किए जा चुके हैं, लेकिन फिर भी यदि कहीं हैं। तो उन्हें पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाएगा।