{"_id":"67802d0815b48d8f7f061f49","slug":"brother-beats-pregnant-sister-in-law-over-electricity-bill-she-dies-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-132220-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली के बिल पर भिड़े भाई गर्भवती भाभी को पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली के बिल पर भिड़े भाई गर्भवती भाभी को पीटा, मौत
Fri, 10 Jan 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
बिजली बिल के विवाद में कहासुनी के बाद दंपती ने पांच माह की गर्भवती रेनू (30) की पिटाई कर दी। उसके पेट में लात मारी दी। बुधवार शाम इलाज के दौरान रेनू की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
पुलिस ने मामले में दंपती के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी देवरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना नौगांवा सादात क्षेत्र के मुनीमपुर गांव की है। क्षेत्र के गांव उमरी जानिव गर्व निवासी किसान होमपाल सिंह की बेटी रेनू की शादी मुनीमपुर गांव निवासी विजयपाल के साथ हुई थी।
रेनू पांच माह की गर्भवती थी। सात जनवरी को विजयपाल और उसके छोटे भाई भगत सिंह के बीच बिजली के बिल को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान रेनू भी बीचबचाव करने पहुंच गई। आरोप है कि भगत सिंह व उसकी पत्नी ज्योति ने रेनू की पिटाई की। उसके पेट में लात मारी दी, जिससे रेनू की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
सूचना पर रेनू के मायके वाले मौके पर पहुंचे तो रेनू व विजयपाल घर पर नहीं थे। मायके वालों ने भगत सिंह और उसकी पत्नी से रेनू के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। इसके बाद मायके वालों ने विजयपाल से संपर्क किया तो वह भी गुमराह करता रहा और ठीक से कोई बात नहीं बताई। इस बीच अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती रेनू की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार शाम मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो रेनू मृत अवस्था में मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
रेनू के मायके वालों ने देवर भगत सिंह व उसकी पत्नी ज्योति पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।