फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brother and sister riding a bike died in an accident

Amroha News: हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister riding a bike died in an accident
डिडौली(अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बहन लक्ष्मी देवी (48) की मौत हो गई। जबकि उनके भाई अजय सिंह (50) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लक्ष्मी देवी मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव अहरौला मुकरपुर के रहने वाले प्रमोद सिंह चौहान की पत्नी थीं। पुलिस के मुताबिक हापुड़ जनपद के धौलाना थानाक्षेत्र के ककराना गांव स्थित रिश्तेदारी में तेरहवीं का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए प्रमोद कुमार, उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी और भदासना निवासी साला अजय सिंह जा रहे थे। लक्ष्मी देवी और उनका भाई अजय सिंह एक बाइक पर सवार थे। जबकि प्रमोद सिंह चौहान अलग बाइक से उनके साथ चल रहे थे। दोनों ने हेलमेट भी लगा रखा था।
विज्ञापन

जैसे ही उनकी बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर पहुंची, तभी अचानक एक डीसीएम सर्विस रोड से हाईवे पर आ गई। जैसे ही अजय सिंह ने डीसीएम से बचने की कोशिश की, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजय सिंह और उनकी बहन लक्ष्मी देवी बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला। इस दौरान पीछे से आ रहे प्रमोद सिंह चौहान ने शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल लक्ष्मी देवी और अजय सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि, बहन की मौत के नौ घंटे बाद अजय सिंह ने भी निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक का लक्ष्मी देवी के पति प्रमोद सिंह चौहान की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed