फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brother and sister cheated by blackmailing and swindled Rs 16.47 lakh

Amroha News: भाई-बहन ने ब्लैकमेल कर ठग लिए 16.47 लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister cheated by blackmailing and swindled Rs 16.47 lakh
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

युवक के फोटो वायरल करने की धमकी देकर भाई-बहन ने 16.47 लाख रुपये ठग लिए। दोनों ने युवक से अलग-अलग खाते में रकम मंगाई। युवक के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। मामले में पुलिस ने प्रियांशु और उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका बेटा सीधा-साधा है। कुछ समय पहले उनके बेटे के मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाली लड़की ने खुद को दिल्ली निवासी बताया। इंस्टाग्राम पर भी उसकी दो आईडी बनी हैं। व्यापारी के अनुसार लड़की ने उनके बेटे को अपने जाल में फंसा लिया और मित्रता करते हुए उसकी फोटो मंगा लिए। इसके बाद में फोटो एडिट करके उन्हें गलत रूप में पेश करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ब्लैकमेल करते हुए अलग-अलग खातों में रुपये मंगाने शुरू कर दिए। अब तक आरोपियों ने उसके बेटे से अलग-अगल खातों में 16 लाख 47 हजार 790 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 318 (4) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 66 डी के तहत आरोपी बहन भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बहन से बातें कराकर चैटिंग करता था भाई
पूरे मामले में भाई की भूमिका कम नहीं है। आरोप है कि पहले भाई कॉल कर अपनी बहन से बात कराता है। बाद में इंस्टाग्राम पर खुद चैटिंग करता था। उसने बातों में लेकर युवक को ब्लैकमेल किया। इसके बाद दोनों ने युवक से 16.47 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed